बस्ती, अगस्त 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर रेडवल गांव के पास भंवरवा ताल के सामने हादसा हो गया। रविवार सुबह करीब नौ बजे हुए इस हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में राहुल पाठक (30) पुत्र चंद्रभान पाठक निवासी सोनबरसा थाना छावनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे बाइक चालक को भी चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल राहुल पाठक को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर आ गए हैं। राहुल पाठक विवाहित थे। वे अपनी पीछे पत्नी सीमा पाठक और पुत्र अंश पाठक व अभि पाठक को छोड़ गए हैं।हालांकि प्रशासन ने कांवड़ को छ...