आगरा, मार्च 29 -- छावनी क्षेत्र में बदहाल सड़कें और खुले मैनहोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जिससे राहगीर और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अंधेरे में दुपहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो जा रहे हैं। बावजूद इसके छावनी के आलाधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है। हाल ही में छावनी क्षेत्र के टक्कर रोड पर एक कार छावनी के खुले नाले में गिर गई थी। जैसे-तैसे चालक की जान बची थी। वहीं, नंद टॉकीज, ताज रोड, अजमेर रोड, फतेहपुर सीकरी रोड पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा हैं। जिनकी वजह से रोज हादसे हो रहे हैं। वहीं, इन सड़कों के बीच खुले मैनहोल वाहन चालकों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। हाल ही में तिरंगा चौराहे के पास खुले मैनहोल में बाइक सवार विनोद निवासी देवरी रोड गिरा था। उसकी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.