आगरा, मार्च 18 -- करीब दो वर्ष के इंतजार के बाद छावनी क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होने जा रही है। आठ वार्डों की गलियों में जर्जर पड़े खरंजे और बदहाल नालियों को करीब पचास लाख रुपये की लागत से सुधारा जाएगा। बोर्ड बैठक में मोहर लगने के बाद सीईओ दीपक मोहन ने संबंधित कार्यों के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। छावनी क्षेत्र के निवासी लंबे समय से टूटी सड़कें, उबड़-खाबड़ खरंजे और क्षतिग्रस्त नालियों जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोग लगातार गली-मुहल्लों के खरंजों के नव निर्माण और नालियों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। ऐसे में छावनी परिषद ने विकास की रूपरेखा तैयार कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। पहले चरण में पचास लाख रुपये की लागत से जरूरी कार्य कराए जाएंगे। सीईओ दीपक मोहन ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से छावनी में विकास कार्य कराए जाएंगे। पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.