विकासनगर, जनवरी 6 -- प्रदेश में संचालित गो ग्राम पशुधन योजना में निराश्रित गाय और अन्य गो वंश को शामिल करने की मांग रुद्र सेना ने की है। मंगलवार को इस आशय का ज्ञापन पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपते हुए रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इससे निराश्रित गोवंश को आसरा मिलने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने बताया कि वर्तमान में संचालित गो ग्राम पशुधन योजना के तहत पांच नंदी का पालन करने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के संचालन से सड़कों पर नंदी का आतंक कुछ कम हुआ है, लेकिन अभी भी प्रदेश भर में सड़कों पर निराश्रित गाय और अन्य गोवंश घूमते रहते हैं, जिससे कई बार सड़कों पर दुर्घटनाएं होती हैं। इन दुर्घटनाओं में गोवंश और सड़क पर चलने वाले राहगीरों, वाहन चालकों को नुकसान झेलना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.