अल्मोड़ा, अप्रैल 25 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। कैंट छावनी कर्मचारी बीती नौ फरवरी से लापता है। पुलिस के मुताबिक प्रीति वाल्मिकी नामक महिला का कहना है कि उनका भाई इंद्रजीत कुमार निवासी कैंट क्वार्टर राजपुरा रानीखेत 32 साल का है। नौ फरवरी को वह कैंट से इस्तीफा देने गया था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा है। महिला ने पुलिस से भाई को तलाशने की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...