रामगढ़, जनवरी 23 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश के निर्देश पर शुक्रवार को कंबल का वितरण किए गए। रामगढ़ वार्ड नंबर सात व बुजूर्ग जमीरा बस्ती में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मानवता की सेवा भावना को लेकर किए। इस दौरान सैकडों जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कबंल बाटे गए। ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य, कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। मानव सेवा नेक कार्य है। इस दौरान वार्ड पांच लेप्रोसी कालोनी रामगढ़ बिजुलिया, पतरातू बस्ती, वार्ड नंबर सात, बुजुर्ग जमीरा बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में परिषद के अविनाश गोप, राजेश कुमार सुरेश महतो ,राजीव सिंह, परितोष सिंह आदि का सहयोग रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में छावनीपरिषद के सभी पदाधिकारियों का विशेष य...