फिरोजाबाद, मई 5 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में छारबाग स्थित स्वर्ग आश्रम में रखी लकड़ी और उपलों के ढेर में सोमवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं के गुबार देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर इलाक पुलिस और फायर स्टेशन के जवान दमकर लेकर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।छारबाग स्थित स्वर्ग आश्रम परिसर में एक किनारे भारी मात्रा में उपले और लकड़ी रखी हुई हैं। सोमवार रात अचानक लकड़ी और उपलों के ढेर में आग लग गई। धुआं के साथ आग की लपटें उठने लगी। सात से 10 फुट ऊंची आग की लपटें उठती देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए। दमकल की एक गाड़ी रात भर मौके पर खड़ी रही। ताकि लकड़ी और उपलों में सुलग र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.