श्रावस्ती, जनवरी 10 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भीषण ठंड का दौर जारी है। ठंड के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार को कोहरा अंधेरे की तरह फैला रहा। कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिली। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ठंड और तेज हो गई। रात से ही घना कोहरा छाया रहा और शनिवार को दोपहर के बाद तक घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवा चलती रही। इससे सड़कें आमतौर पर सूनी रहीं और इक्का दुक्का लोग ही आते जाते दिखे। लोग अलाव के पास छिपके रहे और ठंड भगाने का उपाय करते रहे। दोपहर बाद तीन बजे से एक घंटे के लिए सूर्य देव बादलों की ओट से निकले जरूर। लेकिन कोहरे और सर्द हवा के कारण धूप बेअसर रही और लोग गलन भरी ठंड से परेशान रहे। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। इसके कारण लोग परेशान रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.