छाया में आराम करना पड़ा भारी, जयपुर के SMS हॉस्पिटल में छज्जा गिरने से मजदूर की मौत
नई दिल्ली, मई 30 -- राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (एसएमएस) हॉस्पिटल में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर में स्थित चरक भवन के पास बने डॉक्टर्स सेमिनार हॉल के छज्जे का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय वहां बैठे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में तत्काल ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सेमिनार हॉल के बाहर बने छज्जे का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उसी समय वहां दो व्यक्ति बैठे हुए थे, जिन पर भारी मलबा आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों घाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.