बस्ती, नवम्बर 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर, प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की ओर से 'भविष्य की प्रेरणा हेतु धरोहर का संरक्षण' विषयक छाया चित्र प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन हुआ। प्रो. सुनीता तिवारी ने अध्यक्षीय स्वागत भाषण में कहा कि विविधता में एकता भारतीय सांस्कृति की विशेषता है, इसलिए सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण हम सभी का महत्वपूर्ण दायित्व है। मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णमोहन दूबे, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, गोरखपुर ने भारतीय पुरातत्व विरासत के संरक्षण जागरूकता के लिए व्याख्यान दिया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत चित्रों का निर्माण उच्च पुरापाषाण काल से लेकर आधुनिक काल तक की दीर्घ ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.