जमशेदपुर, फरवरी 8 -- सीतारामडेरा थाना अन्तर्गत छायानगर में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख आस पास के लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। बताया जाता है कि आग सिलेंडर फटने से लगी है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है वहीं दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लग गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...