जमशेदपुर, फरवरी 9 -- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में रविवार को आग लग गई। आग लगते ही गोदाम से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग सहम गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुट गए और तत्काल इसकी सूचना झारखंड अग्निशमन विभाग को दी। लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से गोदाम में रखे कई सामान को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। हालांकि, आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां और टाटा स्टील की एक दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखा। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.