छाबी तालाब में बड़ी संख्या में मरी मछलियां, बदबू से मोहल्लेवासी परेशान
बांदा, मई 30 -- बांदा। शहर के छाबी तालाब में शुक्रवार को शरारतीतत्वों ने जहर डाल दिया, जिससे रात में बड़ी संख्या में मछलियां मरने के बाद उतरा गईं। सुबह मछली की गंध से मोहल्लेवासी परेशान हुए तो नगर पालिका को जानकारी दी। नगर पालिका से आए कर्मचारियों ने जाल डालकर मछलियां बाहर निकालीं और दूर फेंकवाया। मोहल्लेवालों ने बताया कि छाबी तालाब में मछली पालन का पट्टा दिया गया है। इससे पट्टाधारक को बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.