सीतामढ़ी, मार्च 30 -- चोरौत। चोरौत में एक ब्रांडेड पंखा कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट पंखा बेचे जाने की सूचना पर कंपनी के अधिकारियों संग पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान व उसके गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान ब्रांडेड कंपनी के नाम का तीन सौ डुप्लीकेट सिलिंग फैन बरामद किया गया। इसके बाद कोलकाता से आए कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर रविन्द्र नाथ घोष के बयान पर चोरौत थाने में एफआईआर की प्रक्रिया की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पंखा के निर्माता कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर ने बताया कि कंपनी को फेसबुक पर चल रहे रिल के माध्यम से जानकारी मिली कि कंपनी के डिस्टीब्यूटर मुल्य से कम मुल्य पर उनके कंपनी द्वारा निर्मित पंखा बिक्री की जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर कंपनी के वरिय अधिकारी के नेतृत्व में बैठक कर छापेमारी कर सही जानकारी प्राप्त करने का निर्णय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.