देवरिया, अप्रैल 23 -- देवरिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को रुद्रपुर में अवैध रुप से चल रहे क्लिनिक व अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी की। नियमों के उल्लंघन पर एक अस्पताल को सील कर दिया गया, जबकि अल्ट्रासाउंड केंद्र की मशीन जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर की गयी। इसका उद्देश्य पीसीपीएनडीटी एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन करना है। नोडल अधिकारी डॉ.अश्वनी पाण्डेय, रूद्रपुर के नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी, सीएचसी अधीक्षक डॉ सत्येन्द्र राव की संयुक्त टीम ने अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले रुद्रपुर के नरायनपुर में अबैध रूप से संचालित चंद्रशेखर यादव के क्लिनिक पर पहुंची। यह भी पढ़ें- बिना कारण बच्चेदानी निकाली तो होगी कार्रवाई, जांच टीम गठित टीम ने जां...