छापेमारी से लौट रही हजारीबाग चलकुशा पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिसकर्मी की मौत, चार गंभीर
हजारीबाग, जुलाई 14 -- हजारीबाग, चलकुशा हिंदुस्तान टीम। हजारीबाग पुलिस की टीम के लिए मंगलवार की सुबह बेहद दुखद रही। एक आपराधिक मामले में छापेमारी कर वापस लौट रही चलकुशा थाना पुलिस की बेलोरो वाहन धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपल के समीप जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में चलकुशा थाने में तैनात आरक्षी राम लखन यादव (43) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के चलकुशा थाना की पुलिस टीम घोरबंधा हत्याकांड के एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मैथन (धनबाद) गई थी। पुलिसिया कार्य संपन्न कर मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे सभी जवान बेलोरो वाहन से वापस हजारीबाग लौट रहे थे। इसी दौरान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित जोड़ापीपल के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.