औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 29 लोगों को जेल भेजा गया है। शराब से संबंधित मामलों में 14 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। छापेमारी के क्रम में 106 लीटर देसी शराब और 33 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। 1270 वाहनों की जांच हुई है। इन पर 97200 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार औरंगाबाद। हसपुरा थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट से संबंधित एक मुकदमे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में हसपुरा थाना के गवसपुर गांव निवासी जनेश्वर चौधरी के पुत्र मंटू चौधरी और अजय यादव के पुत्र राजू कुमार शामिल है। यह भी पढ़ें- बधार में बनायी गयी चार भट्ठी तोड़ी,1450 किलो जावा किया नष्ट इन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.