बगहा, अप्रैल 6 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर पुलिस ने भसुरारी धांगड़ टोली में छापेमारी कर 500 लीटर रॉ मेटेरियल को विनष्ट किया है।वही 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ़्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि चुलाई शराब बनाने की गुप्त सूचना पर भसुरारी धांगड़ टोली में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान 500 लीटर रॉ मेटेरियल को विनष्ट किया गया।वही 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।उंन्होने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।उंन्होने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.