छापेमारी में 5.4 लीटर देसी शराब बरामद
औरंगाबाद, मई 3 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना की पुलिस ने बड़ी कर्मा गांव में छापेमारी कर 5.4 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान किसी भी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। यह कार्रवाई एएसआई सह एएलटीएफ प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के पीसीसी रोड के पास ट्रांसफार्मर वाली गली में शराब छिपाकर रखी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने का फायदा उठाकर कुछ लोग भागने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- कोरानसराय में पुलिस का छापेमारी अभियान, अर्धनिर्मित शराब बरामद यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार, अन्य कारोबारी फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.