रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर। शनिवार को आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में टीम ने भूरारानी स्थित दुर्गा कॉलोनी वार्ड नंबर 32 में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुनैना पत्नी उमेश साहनी के घर से 22 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा टीम ने हरिनाथ पुत्र रंजन सरकार निवासी दुर्गा हरे कृष्णा कॉलोनी थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर की दुकान पर भी छापा मारकर 22 पाउच और 40 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...