छापेमारी में 41 प्रकार की दवाएं की गई जब्त
दरभंगा, अगस्त 8 -- संजय लाला,दरभंगा। अलीनगर थाना क्षेत्र के पिरहौली गांव में औषधि विभाग की टीम ने एक अवैध दवा संस्थान पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान अभियुक्त प्रदीप साहू की ओर से संचालित किए जा रहे संस्थान से 41 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। छापेमारी गत गुरुवार को की गई थी। इसके अलावा एक दवा का नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए संग्रहित किया गया। यह कार्रवाई प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अलीनगर राम कुमार की उपस्थिति में की गई। छापेमारी दल में औषधि निरीक्षक दरभंगा चार अर्चना कुमारी एवं औषधि निरीक्षक दरभंगा दो राजेश कुशवाहा शामिल थे। यह जानकारी सहायक औषधि नियंत्रक वीरेंद्र कुमार दी। उन्होंने कहा कि औषधि विभाग ने जब्त दवाओं को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही संग्रहित नमूने को गुण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.