सोनभद्र, मार्च 19 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायत पर गुरुवार को ओबरा के चोपन रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने 32 सिलेंडर बरामद किया। बरामद सिलेंडर का कागजात मांगने पर दुकानदार नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने सभी सिलेंडर को जब्त कर लिया। ओबरा थाने के प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को शिकायत मिली कि ओबरा के चोपन रोड स्थित एक दुकान पर 3500 रुपये से लेकर चार हजार रुपये में सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आपूर्ति विभाग के साथ गुरुवार की शाम उक्त दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को दुकान से 32 सिलेंडर बरामद हुआ। इसमें कुछ सिलेंडर खाली भी था। टीम ने जब दुकानदार से सिलेंडर के कागजात की मांग की तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.