औरंगाबाद, मई 7 -- औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 14 लोगों को जेल भेज दिया गया। हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए। एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामले में दो लोग पकड़े गए। पुलिस ने 25 वारंटों का निष्पादन किया जबकि कुर्की से संबंधित पांच मामले निष्पादित किए गए। 1174 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 72100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। शराब के साथ दो लोग धराए औरंगाबाद। ओबरा थाना पुलिस ने शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में ओबरा थाना के कारा बाजार निवासी धर्मेंद्र राम और छोटन राम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कांड, वारंट, कुर्की व अन्य मामले में 221 लोग गिरफ्तार इनके पास से 16 लीटर देसी शराब बरामद की गई। दोनों को हिरासत में लेकर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज द...