गढ़वा, मई 3 -- मझिआंव। थाना अंतर्गत जहारसराय गांव में थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो के नेतृत्व में अवैध देसी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में लगभग 200 किग्रा जावा महुआ और शराब बनाने वाले उपकरण को मौके पर ही नष्ट किया गया। मौके पर लोगों को चेतावनी दी गई कि अवैध गतिविधियों को छोड़ दें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...