जहानाबाद, मार्च 2 -- काको ,निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर शराब कारोबारियों एवं शराबियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अलग अलग गांव में छापेमारी कर 14 लीटर देसी एवं 19 शराबियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि काको मुसहरी में छापेमारी कर दस लीटर देसी शराब एवं तिताई बिगहा से चार लीटर सराब बरामद किया है। दोनों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं शराब के नशे में झूमते बारह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। भेलावर ओपी की पुलिस ने भी सात शराबियों को नशे के हालात में गिरफ्तार कर न्यालय में प्रस्तुत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...