अररिया, अप्रैल 20 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज पुलिस ने शनिवार की देर रात को थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत स्थित वार्ड संख्या दस में शमशेर बैठा के घर छापेमारी कर 17.38 ग्राम स्मेक और 14 हजार 210 नगद बरामद किया गया । मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है। शमशेर बैठा के घर से 17.38 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शमशेर बैठा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...