छापेमारी में 16 पेटी शराब बरामद
रिषिकेष, जून 23 -- आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह लक्कड़घाट रोड पर एक मुर्गी फार्म में छापा मारकर देसी व अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां बरामद की। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान प्रदीप कुमार निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश व रोहित निवासी भागनुपर, बिजनौर के रूप में हुई। निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि आरोपी शराब की यह खेप तस्करी के लिए ले जाने की फिराक में थे। आबकारी अधिनियम में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद शराब में 12 पेटी देसी व चार पेटी अंग्रेजी शराब है। यह भी पढ़ें- छापेमारी में 16 पेटी शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.