गोपालगंज, मार्च 16 -- मांझागढ़। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने को लेकर जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सोमवार को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान एक घर से प्रशासन ने 16 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण व कालाबाजारी की सूचना पर प्रशासन की टीम ने श्रीरामपुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गांव के प्रदीप कुमार साह के घर से 16 खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिन्हें प्रशासन ने जब्त कर मांझागढ़ थाने में लाया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...