रुडकी, फरवरी 7 -- भगवानपुर। पुलिस टीम ने शनिवार को गोकशी की सूचना पर छापेमारी करते हुए 150 किलो पशु का मांस व पशु कटान के उपकरण बरामद किए। जबकि गोकशी करने वाले लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने एक युवक को चिन्हित करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि खेलपुर गांव के एक ग्रामीण के घर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। जिसकी सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की टीम को आता देखकर गोकशी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से 150 किलो मांस व पशु कटान के उपकरण बरामद किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.