गोपालगंज, मार्च 15 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी कर कुल 140 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दिघवा गांव के रामजी राय एवं सोनवलिया गांव के लालबाबू राय को गिरफ्तार किया है।व हीं, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि इस मामले में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.