चंदौली, मार्च 23 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बखरा गांव के सिवान में पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार की दोपहर जुए के फड़ पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 14 जुआड़ी सहित 52 बाइक एवं एक लाख 31 हजार नगद बरामद हुआ। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके पर भगदड़ मची रही। पुलिस ने सभी जुआड़ियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस जुआडियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।क्षेत्र के सेमरा गांव के अपार्टमेंट के पीछे नाथुपुर बखरा गांव सिवान में काफी दिनों से जुआ खेला जा रहा था। इसकी भनक एसपी को होने पर कार्रवाई का निर्देश मिला। इस क्रम में सोमवार की दोपहर एएसपी अनंत चंद्रशेखर के अगुवाई में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार, सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय एवं क्राइम ब्रांच के प्रभारी रामजनम यादव सहित दर्जनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.