कटिहार, मार्च 31 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने मंगलवार को इंदिरा ग्राम में छापेमारी कर 12 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मौके से एक बाइक भी जब्त की गयी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवी लाल हेम्ब्रम (38) साकिन मोहजान, संथाली टोला वार्ड संख्या-07 थाना फलका जिला कटिहार के रूप में हुयी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इंदिरा ग्राम में छापेमारी की गयी, जहां से बाइक सवार आरोपी को 12 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया। मौके से बाइक जब्त की गयी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.