औरंगाबाद, मई 20 -- औरंगाबाद जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी के लिए रखे गए 105 गैस सिलेंडर को रिसियप थाना पुलिस ने बरामद किया है। रिसियप थाना क्षेत्र पहरा गांव निवासी विकास कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न गैस एजेंसियों के गैस सिलेंडर के कालाबाजारी की सूचना मिली थी। डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह की निगरानी में छापेमारी टीम गठित की गई, जिसमें कुटुंबा सीओ चंद्रप्रकाश, एमओ अविनाश कुमार तथा रिसियप थाना की पुलिस शामिल थी। इसके आलोक में बुधवार को विकास कुमार सिंह के घर और दुकान पर छापेमारी करते हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए। यहां से एचपी गैस के 10 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। इसमें से पांच भरे हुए थे जबकि पांच खाली थे। एचपी कंपनी के 55 घरेलू गैस सिलेंडर जिसमें 49 भरे हुए थे और छह खाली थे। भारत गैस के 23 स...