गया, फरवरी 18 -- बेलागंज एक संवाददाता। गया जिले में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को व्यापक कार्रवाई की। चाकंद थाना क्षेत्र के मंडौल घाट के आसपास संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर अवैध खनन पर नकेल कसी गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था) और खनन विभाग के खनन निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नदी घाट और मुख्य मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई। जांच के दौरान 10 ट्रैक्टरों को बिना वैध अनुमति के बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। अधिकारियों ने मौके पर सभी वाहनों के कागजात की जांच की, लेकिन प्रस्तुत दस्तावेज नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए। कार्रवाई के तहत सभी ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जब्त ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ 18 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.