बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार में छापेमारी कर 10 कुंतल से ज्यादा रंगीन कचरी बरामद किया है। टीम ने सैम्पलिंग के साथ ही बरामद माल को जब्त कर लिया है। सैंपल को जांच के लिए राजकीय लैब भेजा गया है। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांडेय बाजार स्थित नंदकिशोर ट्रेडर्स के यहां काफी मात्रा में हानिकारक रंगीन कचरी स्टोर की हुई है। इसे फुटकर दुकानदारों के हाथों बेचा जाएगा। सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय श्रीवास्तव व इंद्रेश कुशवाहा टीम के साथ उक्त थोक विक्रेता के यहां पहुंचे। टीम ने उसके स्टोर से 53 बोरा रंगीन कचरी बरामद किया है। इसका वजन 10 कुंतल 38 किलो है। उन्होंने बताया कि होली में रंगीन कचरी की मांग बढ़ जाती है। चटक रंग वाली वस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.