सीवान, अप्रैल 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को रामराज मोड़ मंदिर के समीप से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहबाजपुर निवासी बच्चा यादव का पुत्र तरुण कुमार यादव है। जांच के दौरान इसके पास से एक देसी कट्टा व एक गोली बरामद किया गया। युवक के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया गया है कि मंगलवार की शाम करीब 8 बजकर 5 मिनट पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के रामराज मोड़ मंदिर के पास ओवरब्रिज के नीचे एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और उसके पास हथियार है। युवक किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध युवक भागने...