पूर्णिया, मार्च 22 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थाना क्षेत्र के चौनी हाटगाछी में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सोना-चांदी के जेवरात, कीमती मोबाइल फोन तथा 1.60 लाख रुपये नकद बरामद किया है। इस मामले में गिरोह के सरगना सहित एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम बायसी मुख्य बाजार एनएच-31 स्थित चिनिया पुल के समीप ईद की खरीदारी कर रही महिला यासमीन खातून के पर्स से ब्लेड मारकर 13 हजार रुपये चोरी करते एक महिला को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर महिला पुलिस पदाधिकारी अर्चना कुमारी मौके पर पहुंचीं। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पास से 13 हजार रुपये बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चौनी हाटगाछी निवासी हेमंती देवी (45) को गिरफ्तार किया। वहीं उसे बचाने पहुंचे गिरोह के सरगना मलहरिया वार...