जहानाबाद, मार्च 29 -- काक़ो,निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर अलग-अलग मामले के आरोपी छ: लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि सैदाबाद गांव में छापेमारी कर श्रवण चौधरी तथा अर्जुन दास को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों लोगों पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। वही गस्ती के क्रम में क्षेत्र के अलग-अलग जगह से शराब के नशे में झूमते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.