जहानाबाद, मार्च 16 -- हत्या का प्रयास मामले के आरोपित समेत 12 गिरफ्तार तीन हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया विनष्ट, अपहृता बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी के कड़े निर्देश के आलोक में जिले में की जा रही छापेमारी में पुलिस को लगातार सफलता हासिल हो रही है। संगीन और सामान्य कांडों के आरोपित समेत शराब मामले के आरोपित पकड़े जा रहे हैं। सूखा नशा करने वालों के खिलाफ भी पुलिस का एक्शन जारी है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाने के पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर सात भट्ठी तोड़ी। तीन हजार लीटर से अधिक अर्द्ध निर्मित शराब जावा महुआ विनष्ट किया। साठ लीटर निर्मित शराब भी जब्त हुई। इस दौरान स्मैक के अलावे हत्या का प्रयास मामले के आरोपितों समेत 12 लोग पकड़े गए। सात लोगों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। एसपी अपराजित लोहान ने सोमवार को...