मोतिहारी, अप्रैल 19 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने देसी चुलाई शराब कारोबारियों के विरुद्ध रविवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 5 शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए करीब 5 हजार लीटर शराब बनाने वाला कच्चा माल (पॉश) विनष्ट किया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि छापेमारी के दौरान 180 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी है। सभी शराब को लीची के बगीचे व मक्का की खेत में जमीन के नीचे छिपाकर रखी गयी थी। इस दौरान पुलिस को देख महिला पुरुष शराब कारोबारी कारोबारी भागने में सफल रहे। बताया कि शराब कारोबारियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद अभियान में थानाध्यक्ष के साथ अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार,वीरेन्द्र सिंह,अनिल कुमार,नीति शर्मा सहित महिला पुरुष पुलिस बल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.