बेगुसराय, अप्रैल 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महेशवाड़ा में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी व देसी चुलाई शराब बरामद की है। बरामद विदेशी शराब में 375 एमएल रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की 56 बोतल (कुल 21 लीटर) तथा प्लास्टिक जार में रखी 15 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि रविवार की शाम सूचना मिली थी कि महेशवाड़ा निवासी कैलाश सिंह का पुत्र राहुल कुमार अपने बथान पर बिक्री के लिए शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी की तो वहां से उक्त शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। इस मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.