भागलपुर, जून 9 -- खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट उत्पाद पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कार्रवाई कर तीन तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुरानी सदर अस्पताल के पास से एक ई रिक्शा से 10 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। मौके से बछौता गांव के रहने वाले मो साहब को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर एनएच 31 महेशखूंट से गोगरी के गढ़मोहनी के रहने वाले राजीव कुमार को बाइक और तीन लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। इधर चित्रगुप्तनगर थाना अंतर्गत सन्हौली के तस्कर चंदन साहनी को 2.2 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- छापेमारी में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार इधर उत्पाद अधीक्षक मो सत्तार अंसारी ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि लग...