आरा, मार्च 5 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब समेत मादक पदार्थ को जब्त किया है। हालांकि इस दौरान धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल हो गये। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम पुलिस ने बिहिया नगर के वार्ड नंबर पांच में गुप्त सूचना के आधार पर एक झोपड़ी में छापेमारी कर छिपाकर रखी गयी 29 पैकेट शराब जब्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में एक धंधेबाज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। होली के दिन बुधवार को पुलिस ने बेलवनिया में छापेमारी कर 8 पीएम ब्रांड के 5 टेट्रा पैक और 214 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है। इस मामले में एक नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.