खगडि़या, अप्रैल 6 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव निवासी उमेश शर्मा के पुत्र विकास शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शराब पीकर उत्पात मचा रहा था, जिसकी सूचना किसी ने पुलिस के 112 टीम को कॉल कर दे दी थी। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लगातार कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...