कटिहार, मार्च 31 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र गुप्त सूचना के आधार पर डंडखोरा पुलिस ने 15.750 लीटर विदेशी शराब व 20 लीटर देसी शराब जब्त किया। थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टिकैली गांव में एक भूसा घर में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भूसा घर से 15 .750 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। वही संध्या गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के डंडखोरा पररिया - सड़क के दर्शन घाट के समीप एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक का बोरा और झोला लेकर सड़क से आ रहा था। पुलिस की वाहन को देखकर घबराकर बोरा और झोला सड़क के किनारे फेक कर मक्का के खेत की ओर भागने लगा। पुलिस बल के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया परंतु बहियार में मक्का लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.