जहानाबाद, अप्रैल 5 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष के द्वारा शनिवार की रात्रि में विशेष अभियान चला कर एक वारंटी एवं एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी का नाम संतोष चौधरी है जो हसनपुर का रहने वाला है। वही पियक्कड़ रोहित कुमार सैदपुर धावा का रहने वाला है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...