खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के पसराहा थाना क्षेत्र की पुलिस ने छापेमारी कर एक लाल वारंटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में तीनों अभियुक्तों को उनके घरों से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, लाल वारंटी की पहचान तेहाय निवासी राधे शर्मा के रूप में हुई है। जो पिछले 25 वर्षों से मारपीट के एक मामले में फरार चल रहा था। वहीं, अन्य दो गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तेलिया बथान गांव निवासी अनुज मंडल और विकास मंडल के रूप में हुई है। दोनों को पसराहा थाना कांड संख्या 112/26 के मामले में नामजद किया गया था और पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...