छापेमारी में मारुति कुंज से 20 गैस सिलेंडर और वाहन जब्त
गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने मारुति कुंज क्षेत्र में छापेमारी कर 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। वाहन भी जब्त कर लिया गया। टीम ने आरोपी को मौके पर हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा दिया। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) अशोक रावत ने बताया कि एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति और वितरण पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीएम फ्लाइंग को मिली सूचना के आधार पर टीम ने मारुति कुंज में वाहन नंबर एचआर 55 एजे 9226 को जांच के लिए रोका। वाहन में सवार अंकुश यादव निवासी सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से सिलेंडरों के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.