जहानाबाद, अप्रैल 28 -- घोसी, निज संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने मोदनगंज प्रखंड के गंधार एवं दयाली बीघा गांव में छापेमारी का मारपीट के मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने रविवार की दोपहर 3 बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गंधार से मारपीट के मामले में फरार चल रही महिला पार्वती देवी को गिरफ्तार किया। वहीं दयाली बीघा कहां पर छापेमारी का गोलू यादव उर्फ अशोक यादव को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों को जेल भेजा गया। घोसी से पंकज कुमार की रिपोर्ट यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...