रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम की सतर्कता टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। टीम ने मौके से अवैध केबल बरामद कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा के नेतृत्व में विद्युत विभाग और सतर्कता टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम द्वारिका एंक्लेव, धरमपुर स्थित मीना वर्मा के परिसर में पहुंची, जहां रोहन वर्मा मौजूद मिले। निरीक्षण में पाया गया कि करीब 12 मीटर अवैध केबल के माध्यम से बिजली चोरी की जा रही थी। विभागीय टीम ने तत्काल अवैध केबल उतरवाकर कब्जे में लिया और मौके पर चेकिंग रिपोर्ट तैयार करते हुए फर्द बरामदगी बनाई। बरामद केबल को सील कर सुरक्षित रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ...